अनूपपुर: जनपद पंचायत अनूपपुर की ग्राम पंचायत छोहरी में जल गंगा संवर्धन अभियान से किसान को मिला लाभ, खेत तालाब बना सहारा
जनपद पंचायत अनूपपुर की ग्राम पंचायत छोहरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निर्मित खेत तालाब किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। ग्राम छोहरी के किसान रामा सिंह के खेत में 1.90 लाख रुपये की लागत से बनाए गए तालाब से वर्षा जल का संरक्षण संभव हुआ है। रामा सिंह ने बताया कि पहले पानी की कमी के कारण उन्हें केवल एक फसल पर निर्भर रहना पड़ता था ।