Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
aadab28031516
सोशल मीडिया की मदद से महिला को मिला खोया हुआ पर्स ईमानदारी की मिसाल: युवक ने लौटाया मंगलसूत्र और नगदी से भरा पर्स नर्मदा टाइम्स, सोहागपुर
Hoshangabad Nagar, Hoshangabad
| Jun 13, 2026
MORE NEWS
अंबेडकर वार्ड, रेलवे पुल रोड का मामला, बिजली के तार पेड़ से टकराने से निकल रही चिंगारी, बड़े हादसे की आशंका
Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Jun 13, 2026
💠नगर परिषद सोहागपुर में जनकल्याण शिविर आयोजित 💠पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ एवं स्वीकृति पत्र किए गए वितरित ➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के विशेष अभियान अंतर्गत नगर परिषद सोहागपुर के मंगल भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जनकल्याण शिविर में हितग्राहियों के आवेदन, पंजीयन, स्वीकृति एवं लाभ वितरण की समस्त कार्यवाही एक ही स्थान पर संपन्न की गई। साथ ही नागरिकों की जन शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री जालम सिंह पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लता यशवंत पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री आकाश रघुवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रबल अरजरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री धर्मेंद्र शर्मा, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. रेखा सिंह गौर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे विशेष शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं का लाभ लिया। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026
💠जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्यवाही जारी 💠अवैध उत्खनन में संलिप्त वाहन जप्त, शासकीय भूमि पर संग्रहित रेत भी की गई जब्त कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी है। खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन में संलिप्त व्यक्तियों पर जुर्माना अधिरोपित किया जा रहा है तथा संबंधित वाहनों को जप्त कर नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम रायपुर तहसील नर्मदापुरम में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया। जप्त वाहन को पुलिस थाना देहात में अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं ग्राम आंचलखेड़ा तहसील माखननगर स्थित तवा पुल के पास रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण एवं निगरानी रखकर कार्रवाई की जा रही है। उक्त क्षेत्र से डंपर क्रमांक MP04HE5029 को जप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की गई थी। खनिज विभाग के दल द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण भी किया गया। खनिज अमले द्वारा तवा पुल के समीप नदी क्षेत्र में रेत परिवहन हेतु बनाए गए संभावित अस्थायी मार्गों को भी ध्वस्त कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त समीपस्थ ग्राम मनवाड़ा में शासकीय भूमि पर संग्रहित लगभग 960 घन मीटर रेत को जप्त किया गया है। प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026
श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय के लिए राज्यव्यापी जागरूकता अभियान “अनुगूंज” का आयोजन कार्यक्रम में संकेत वाणी एप्लीकेशन एवं दिव्यांगजन हितैषी योजनाओं की दी गई जानकारी मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा की उपस्थिति में शुक्रवार को श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय के सदस्यों के लिए “अनुगूंज” शीर्षक से राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक द्वारा जबलपुर से किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन नर्मदा बधिर संस्था के अध्यक्ष श्री दीपक राय के माध्यम से किया गया, जिसमें श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय के सदस्य, दिव्यांगजन के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधि, सांकेतिक भाषा दुभाषिए तथा अन्य हितधारकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में दिव्यांगजन आयुक्त श्री अजय खेमारिया ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिव्यांगजन के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उच्च न्यायालय जबलपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री विवेक रूसिया द्वारा श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय के लिए विकसित “संकेत वाणी” एप्लीकेशन की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस एप्लीकेशन के माध्यम से समुदाय के सदस्य विधिक अधिकारों से संबंधित जानकारी सरलता एवं सहजता से प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय के लिए विशेष रूप से मीडिएटर्स को प्रशिक्षित किया है, जिससे मीडिएशन की प्रक्रिया अधिक सरल एवं सुलभ हो सकेगी। कार्यक्रम में न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री के. शिवानी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह, सामाजिक न्याय विभाग से श्री रितेश दत्ता तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नर्मदापुरम् के अधिकारी उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026