तारानगर: आदित्य पुजारी को भाजपा युवा मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया, राकेश जांगिड़ ने दी बधाई
तारानगर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने परम श्रद्धेय श्री सालासर बालाजी महाराज के अनन्य भक्त, ऊर्जावान एवं ओजस्वी युवा-भाई आदित्य पुजारी को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ दी है।जांगिड़ ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आदित्य पुजारी की नियुक्ति से युवा मोर्चा को मजबूती मिलेगी।