पचरुखी: शाहपुर गांव स्थित धार्मिक परिसर में युवक ने किया तोड़ फोड़, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित धार्मिक परिसर में तोड़ फोड़ करदिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार सिंह ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। गुरुवार को इस बाबत जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल गांव की स्थिति शांतिपूर्ण और सामान्य है।