पिपरई: पिपरई अस्पताल में सुविधाओं का संकट, संघर्ष समिति ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पिपरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति ने आवाज बुलंद की है। समिति ने बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों, सोनोग्राफी, एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब और पर्याप्त स्टाफ की मांग की है।