शामली: खंद्रावली के आशू हत्याकाण्ड में परिवार के लोग पुलिस कार्यालय पहुंचे, युवती और उसके भाइयों की गिरफ्तारी की मांग की
Shamli, Shamli | May 9, 2026 शनिवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक खंद्रावली गांव निवासी आशू नाम के युवक की गोली मारकर हत्या की वारदात में मृतक के परिजन पुलिस कार्यालय पर पहुंचे। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या की वारदात में आशू के संपर्क में रहने वाली युवती और उसके भाईयों पर हत्या की प्लानिंग करने का आरोप लगाया। सभी आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की मांग की गई।