बदायूं: उझानी के स्टेशन रोड पर बारिश में गिरा विशाल शीशम का पेड़, यातायात बाधित, टूटा विद्युत पोल, सैकड़ों घरों की बिजली गुल
Budaun, Budaun | Jul 1, 2026 बदायूं के उझानी कस्बे में हुई बारिश के दौरान स्टेशन रोड पर बुधवार 10 बजे के आसपास एक विशालकाय शीशम का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ सड़क पर गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे आसपास के सैकड़ों घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।