बदायूं: बक्सेना गांव में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से 12 वर्षीय बालक की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 14, 2026 बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के बक्सेना गांव के रहने वाले रामदास का 12 वर्षीय पुत्र नन्हे को अचानक पेट में दर्द उठा तो परिजन उसे रविवार सुबह 4 बजे के आसपास गांव में ही झोलाछाप डॉक्टर के यहां लेकर गए। जहां उसने ग्लूकोज की बोतल लगाई और इंजेक्शन लगाए। जिससे नन्हे की तबीयत खराब हो गई और फिर उसकी थोड़ी देर में ही दर्दनाक मौत हो गई।