हरदोई पहुँचे आईजी किरण एस का एसपी अशोक कुमार मीणा ने अन्य अधिकारियों के साथ स्वागत किया पुलिस लाइन में आईजी को सलामी दी गयी इसके बाद आईजी ने साइबर थाने का निरीक्षण कर पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए आईजी लखनऊ जोन ने पुलिस की रात्रि चौपाल पहल की सराहना भी की।