सहारनपुर: ग्राम प्रधान को जातिसूचक शब्द कहने का आरोप, कार्रवाई न होने पर प्रधान संगठन ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आंदोलन की चेतावनी दी
सहारनपुर थाना सरसावा क्षेत्र के गांव छापुर के ग्राम प्रधान के साथ कथित अभद्र व्यवहार और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के मामले में कार्रवाई न होने पर प्रधान संगठन में रोष फैल गया। नई दृष्टि नव युग प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों और पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।