मंडला: लीबिया-तुर्की से आए श्रद्धालु ने मां नर्मदा उत्तर वाहिनी परिक्रमा पूर्ण की, व्यास नारायण मंदिर में हुई संकल्प पूजा
Mandla, Mandla | Apr 12, 2026 भोपाल, महाराष्ट्र एवं स्थानीय क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने व्यास नारायण मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं संकल्प पूजा संपन्न की। हर-हर नर्मदे के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया गया और मां नर्मदा से मंगलमय यात्रा की कामना की गई। भक्तों ने उत्तर वाहिनी परिक्रमा शुरू की।