भिवानी: गांव कुड़ल में अज्ञात चोरों ने आशा वर्कर के बंद मकान से सामान चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
जुई कलां थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव कुड़ल निवासी पूनम ने बताया कि वह आशा वर्कर है। वह अपने बच्चों सहित अपने मायके गई थी। उसकी बहन शीला ने फोन पर बताया कि उनके घर के ताले टूट हुए है और चोरी हो गई है। उसने जाकर घर पर जांच की तो गले का लोकेट, कान के टोपस, दस्तावेज, एलइडी, एलइडी बल्ब, कपड़े सहित अन्य सामान चोरी मिले।