मुरैना नगर: जिला अस्पताल में हंगामा के वीडियो वायरल का मामला कोतवाली थाने पहुंचा,नर्स-युवकों के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी
मुरैना जिला अस्पताल के मेडिकल मेल वार्ड में ड्रिप बदलने को लेकर गुरुवार को हुए विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद मामला कोतवाली थाने पहुंच गया है। युवक पक्ष ने नर्स पर थप्पड़ मारने और बोतल फेंकने का आरोप लगाया है, जबकि नर्सिंग स्टाफ ने युवकों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।