रामपुर: रविवार को शाहबाद गेट पर जनसेवा समिति द्वारा चाइनीज़ मांझे से होने वाली घटनाओं से बचाव के लिए वाहनों पर सेफगार्ड लगाए गए
Rampur, Rampur | Aug 25, 2024 रामपुर जनपद में आए दिन चाइनीस माझे से लोगों की गर्दन कटने की घटनाएं होती रहती है। प्रशासन द्वारा भी चाइनीस मांझे पर रोक लगा दी गई है। लेकिन फिर भी घटनाओं पर लगाम नहीं लग रही है। ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए जन सेवा समिति ने एक रास्ता खोजा है। जिसकी शुरुआत रामपुर के शाहबाद गेट से एक हज़ार वाहनों पर सेफगार्ड लगाकर की गई।