रामपुर: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ब्लॉक चमरुआ के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया
Rampur, Rampur | Aug 24, 2024 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ब्लॉक चमरुआ के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, उच्च प्राथमिक विद्यालय चमरपुरा, कंपोजिट विद्यालय नौगांव, प्राथमिक विद्यालय माझरा लालू नगला, और प्राथमिक विद्यालय लालू नगला समय से पहले ही बंद पाए गए। इस पर सभी विद्यालयों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है