रामपुर: ग्रीनवुड स्कूल मे भव्य विज्ञान तथा कला प्रदर्शनी का आयोजन, छात्र छात्राओं द्वारा मुग़ल काल का प्रदर्शन चर्चा का विषय रहा
Rampur, Rampur | Aug 24, 2024 ग्रीनवुड स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर शाहिद खान, ज्वाइंट डायरेक्टर समीना खान तथा प्रधानाचार्य एन. के. तिवारी ने किया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने अपने-अपने विज्ञान एवं कला संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए।