किशनगढ़ बास: बासनी में कूड़ा डालने के विवाद में किसान से हुई मारपीट, गंभीर चोट लगने से हुई मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Kishangarhbas, Alwar | Jun 17, 2026
खैरथल तिजारा क्षेत्र के बासनी गांव में कूड़ा डालने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मंगलवार रात करीब 8:00 बजे कुछ लोगों ने किसान को घेर कर बेरहमी से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन और ग्रामीण बुधवार सुबह 11:00 बजे मुंडावर थाने पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। थाने के सामने बैरिकेड लगाकर जाम लगा दिया और गिरफ्तारी की मांग की गई।