बिधूना: कुदरकोट स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का दरवाजा तोड़कर हुई चोरी
कुदरकोट थाना क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मेहताब सिंह ने कुदरकोट थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है। थाना प्रभारी कुदरकोट ने मामले की जांच कर जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किए जाने का भरोसा दिया है।