बिधूना: ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग पर दुकान का सामान पार कर रहे किशोर को पकड़ा
ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के ऐरवाकुइली गांव में दुकान का सामान पार कर रहे किशोर को पड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया है कि किशोर को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। दुकानदार द्वारा तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।