घोड़ाडोंगरी: सिरपुर मॉडल से जल संरक्षण को नई दिशा: कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने रानीपुर में वर्षा जल संचयन कार्यों का किया निरीक्षण
शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी जनपद के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम पंचायत रानीपुर पहुंचकर सिरपुर मॉडल पर प्रगतिरत जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि दोहा आधारित संरचनाओं को व्यवस्थित ढंग से विकसित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक वर्षा जल का संचयन हो सके