खंडवा नगर: "अब मेरा दिमाग खराब हो गया... कुछ अधिकारियों को नहीं छोड़ूंगा", जनसुनवाई में मल्लू राठौर का फूटा गुस्सा
खंडवा की जनसुनवाई में 11 बजे नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर अधिकारियों पर जमकर भड़क गए। बड़गांव भीला रोड पर नाली से अतिक्रमण हटाने के बाद स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा, "अब मेरा दिमाग खराब हो गया है, अब कुछ अधिकारियों को छोड़ूंगा नहीं... हद से ज्यादा हो गया।" उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।