शिवगंज: रूप बाग कॉलोनी में मृत मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर, श्वानों के हमले की आशंका, वन विभाग ने शव कब्जे में लिया
शहर की रूप बाग कॉलोनी में शुक्रवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने कॉलोनी में मोर का शव देखा, जिसे आवारा श्वानों द्वारा कई स्थानों से नोचे जाने के निशान मिले। घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने नगर पालिका प्रशासन एवं वन विभाग को अवगत कराया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोर के शव को अपने क