कोंडागांव: ग्राम करमरी में प्रचंड आंधी का कहर, तीन गरीब किसानों के घरों की छतें उड़ीं, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर
विकासखंड बड़ेराजपुर के ग्राम करमरी (पंचायत जोड़ेकेरा) में रविवार को आए तेज आंधी-तूफान से तीन गरीब किसान परिवारों के मकानों की छतें उड़ गईं। एक मकान पर पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ। प्रभावित परिवारों में सुखनाथ मरकाम, सुनीता शोरी और गरीब शोरी शामिल हैं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से त