बसेड़ी: नादनपुर में मेला व कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन, उमड़ा जनसैलाब
नादनपुर कस्बे में मंगलवार को मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। मेले में कई प्रकार की वस्तुएं बिक रहीं थी। मेले में दुकानदारों ने चाट, खिलौने व पान की दुकान सहित अनेक दुकानें लगाईं थी। दंगल को देखने के लिए भी जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं, आखिरी कुश्ती ग्यारह हजार रुपए की हुई।