बसेड़ी: नादनपुर पुलिस ने 2 साल से फरार स्थाई वारंटी को कीरपुरा जिला सीकर से किया गिरफ्तार
नादनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 2 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को कीरपुरा थाना खंडेला जिला सीकर से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेंद्र गिरी ने बताया कि थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में 2 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी वीरेंद्र सिंह निवासी बड़रिया को गिरफ्तार किया है।