सिमडेगा: सिमडेगा ने रचा इतिहास, यूनाइटेड किंगडम पहुंचा अम्रपाली आम
रविवार को दोपहर 3 बजे सिमडेगा ने कृषि निर्यात के क्षेत्र में नया इतिहास रचा। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत महिला किसानों द्वारा उत्पादित अम्रपाली आम की खेप यूनाइटेड किंगडम पहुंची। उपायुक्त कंचन सिंह ने इसे जिले की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि एपीडा के सहयोग से किसानों को वैश्विक बाजार और बेहतर मूल्य मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।