हाथरस: गांव कोटा में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 12 वर्ष के बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव कोटा में आज बृहस्पतिवार को दोपहर 2:30 बजे के लगभग गौरव नाम का झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक चलाता है !उसी गांव के रहने वाले एक किशोर बुखार से पीड़ित था उपचार के लिए परिजन उसको क्लीनिक पर लाये डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद किशोर की मौत हो गई !जिससे नाराज परिजनों ने हंगामा कियाऔर डॉक्टर मौके से भाग गया! पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भिजवाया है!