हाथरस: मोहल्ला पत्थर वाली में घर में घुसकर एक महिला के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला पत्थर वाली में घर में घुसकर एक महिला के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी, मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की, घायल महिला का पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी।