हाथरस: गांव विशरान्त निवासी युवक को मथुरा-बरेली हाइवे पर कुछ लोगों ने मारपीट कर किया घायल, पुलिस में की गई शिकायत
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर कुछ लोगों ने जमकर कर दी, मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल युवक उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।