मथुरा: मंदिर में श्रद्धालु की हत्या करने वाले हत्यारे प्यारेलाल को जिला जज ने सुनाई उम्रकैद की सजा
मथुरा जिला जज विकाश कुमार की अदालत ने गोविंदनगर थाना क्षेत्र के वृंदावन मार्ग पर स्थित गायत्री तपोभूमि में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में ऐतिहासिक और त्वरित फैसला सुनाते हुए प्यारेलाल को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है