बनखेड़ी: फर्जी पंजीयन से 18.79 एकड़ जमीन की फसल बेचने का आरोप, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी FIR दर्ज नहीं
बनखेड़ी। ग्राम लामटा निवासी विश्वनाथ पाठक ने आरोप लगाया है कि उनकी 18.79 एकड़ कृषि भूमि पर फर्जी पंजीयन कर धान और मूंग की फसल बेची गई। उनका कहना है कि जमीन पर उनके परिवार का करीब 30 वर्षों से कब्जा है और मामला वर्तमान में हाईकोर्ट में लंबित है। आवेदक के अनुसार, चाचा ओम