जैदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी राखमऊ गांव में बकरी चराने को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला अफसाना बानो ने बताया कि वह अपने बकरियों को चराने गई थीं, तभी कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कहा कि उनकी बकरियां उनके खेत में चर रही थीं।