बरेली: कुत्तों के झुंड ने छीनी जान, बाइक से गिरी महिला की दर्दनाक मौत, CCTV से मचा हड़कंप
बरेली के कर्मचारी नगर में आवारा कुत्तों के आतंक ने एक महिला की जान ले ली। दिल्ली जाने के लिए बेटे के साथ बाइक पर निकली महिला को रास्ते में कुत्तों के झुंड ने घेर लिया। बचने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हुई और महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का CCTV वीडियो वायरल होने से इलाके में सनसनी फैल गई है और नगर निगम पर सवाल उ