पटेरा: हिंडोरिया पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 12 साल पहले अगवा हुई बालिका को ढूंढ निकाला, परिजनों को सौंपा
Patera, Damoh | Apr 12, 2026 वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान में थाना प्रभारी हिण्डोरिया धर्मेन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम मे राजेन्द्र मिश्रा चौकी प्रभारी बांदकपुर, सायबर टीम दमोह के सहयोग से 12 वर्ष पूर्व अपहर्त बालिका को मानेसर जिला गुडगांव हरियाणा से दस्तयाब कर बड़ी कामयाबी प्राप्त कर परिजनों को सौंपा।