उदयपुर शहर के माछला मंगरा क्षेत्र में देर रात एक पैंथर की गतिविधि देखे जाने से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बन गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पैंथर सड़क किनारे दिखाई दिया, इसी दौरान एक कुत्ते के जोर-जोर से भोंकने पर पैंथर मौके से जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के रहवासी सतर्क हो गए। लोगों ने देर रात घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया