अवैध शराब निर्माण और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत इटाढ़ी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है इटाढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा 450 लीटर महुआ पास का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। इस कार्रवाई की जानकारी इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने दी। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी रूप से लागू करना उद्देश्य है।