कन्नौज: पुलिस लाइन में सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने पुलिसकर्मियों को विधि बताई
कन्नौज पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में जान बचाने हेतु CPR के प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण कराया गया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद के निर्देश पर यातायात माह के दृष्टिगत जनपद में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन हो रहे हैं। CPR प्रशिक्षण के माध्यम से आम जन को मुसीबत में बचाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।