कन्नौज: एसपी के निर्देश पर मौसमपुर अल्हड़ में महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया
कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर शहर के मौसमपुर अल्हड़ मोहल्ले में महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा आम महिलाओं को 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन और अन्य सहायता के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को जागरूक करने का उद्देश्य उनको स्वावलंबी बनाना था।