अमरोहा: अमरोहा में कार का शीशा तोड़कर नकदी से भरा बैग चोरी, वारदात CCTV में कैद
Amroha, Amroha | Jul 7, 2026 अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 स्थित राजाजी होटल के सामने दिनदहाड़े चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा नोटों से भरा बैग चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।