भीलवाड़ा: जिला परिषद में राजीविका कैंटीन और सरस पार्लर भवन का शिलान्यास, राज्य वित्त आयोग मद से ₹18.50 लाख की स्वीकृति
जिला परिषद परिसर में मंगलवार को राज्य वित्त आयोग मद से स्वीकृत राजीविका कैंटीन एवं सरस पार्लर भवन के निर्माण का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल रहे, जबकि अध्यक्षता विधायक अशोक कोठारी ने की। अतिथियों द्वारा विधिवत भूमि पूजन कर नए भवन के निर्माण का शिलान्यास किया गया।