भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की हड़ताल, 130 से अधिक शाखाओं में कामकाज ठप
राष्ट्रीयकृत बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर मंगलवार को जिलेभर में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के अखिल भारतीय आह्वान पर आयोजित एक दिवसीय हड़ताल के चलते भीलवाड़ा जिले की 130 से अधिक राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं में कार्य नहीं हुआ।