Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
भिवानी: जो मजदूर दूसरे राज्यो में जाने के लिए पैदल आ रहे हैं उनके लिए... - Bhiwani News
haryanakesarinews
No video available
24
2
भिवानी: जो मजदूर दूसरे राज्यो में जाने के लिए पैदल आ रहे हैं उनके लिए एस.आई रिसाल सिंह का संदेश ,हरियाणा केसरी Tv
Bhiwani, Bhiwani
| Jun 6, 2020
MORE NEWS
इस डिपाटमेंट ने शहर का नाश कर दिया ये बात नेता भी बोलते है?
Bhiwani, Bhiwani | Aug 19, 2026
भिवानी में रात के समय आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए हथियारों सहित घर में घुसने के मामले में छठे आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस द्वारा जिले में संगीन अपराधों की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी ने आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए हथियारों सहित घर में घुसने के मामले में वारदात में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शिकायतकर्ता रमेश कुमार निवासी ढाणी माहू ने शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। दिनांक 28.02.2026 को रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद वह अपने मकान में सो गया था। रात करीब 2:30 बजे उसे कुछ आवाजें सुनाई दीं। उठकर देखा तो उसके मकान में चार लड़के घुसे हुए थे, जिनमें से एक लड़के के हाथ में देसी पिस्तौल थी। आरोपी ने पिस्तौल उसकी छाती पर लगा दी और धक्का देने पर पिस्तौल उसके चारपाई पर गिर गई। शोर मचाने पर उसके लड़के राहुल व रोहित तथा पत्नी दर्शना मौके पर आ गए। उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम दीपक पुत्र समुद्र निवासी भागवी बताया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दीपक व उसके साथियों ने देशी पिस्तौल से हमला कर चोटें मारी तथा अन्य अपराध करने की नीयत से उनके घर में प्रवेश किया। इस संबंध में थाना तोशाम में अभियोग दर्ज किया गया । दिनांक 18.08.2026 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी के उप निरीक्षक सुशील कुमार ने अभियोग में छठे आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ✍️ *गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र राजबीर, निवासी भागवी के रूप में हुई है।* पुलिस पूछताछ में आरोपी मनोज कुमार ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है तथा वारदात वाले दिन वह अन्य आरोपियों के साथ मौजूद था। इस अभियोग में पुलिस द्वारा पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियोग में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 19, 2026
भिवानी जिला अनुसंधान इकाई ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार *पुलिस टीम ने आरोपी से ₹ 20,000 की नकदी की बरामद।* पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को आम नागरिकों के साथ उनकी मेहनत की कमाई से धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए जिला अनुसंधान इकाई ने ₹ 2,56,000/- की धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शिकायतकर्ता श्यामसुंदर निवासी भारत नगर, भिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कोविड-19 के कारण आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था इसी दौरान आरोपियों द्वारा उससे संपर्क कर लुधियाना की एक फर्म के नाम से व्हाट्सऐप पर बातचीत की गई तथा माल उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया गया। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर विश्वास करते हुए उनके बताए अनुसार माल भिजवा दिया। बाद में संबंधित फर्म के पास माल की डिलीवरी नहीं हुई और पूछताछ करने पर उसे पता चला कि आरोपियों ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसके द्वारा भेजा गया माल हड़प लिया है। आरोपियों द्वारा उसे कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने धोखाधड़ी कर उसकी मेहनत की कमाई को नुकसान पहुंचाया। इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में अभियोग संख्या 112, दिनांक 17.05.2024, धारा 406, 420, 506 आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। दिनांक 18.08.2026 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिला अनुसंधान इकाई के एएसआई सोमबीर सिंह ने धोखाधड़ी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ✍️ *गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान तौशिफ पुत्र अशफाक, निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है।* *पुलिस टीम द्वारा आरोपी से ₹ 20,000/- की नकदी बरामद की गई है।* वहीं, अभियोग में आरोपी के पिता अशफाक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 19, 2026
भिवानी स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए नागरिेक बरतें जरूरी सावधानी बुखार, खांसी या छींक जैसे लक्षण हों तो सार्वजनिक स्थानों से दूरी बनाए रखें भिवानी, 19 अगस्त। फिलहाल बदलते मौसम के चलते स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आमजन को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सांस लेने में परेशानी, सिरदर्द, शरीर व जोड़ों में दर्द, कमजोरी एवं भूख कम लगना, जी मिचलाना, उल्टी तथा दस्त शामिल हैं। बुखार, खांसी या छींक जैसे लक्षण हों तो सार्वजनिक स्थानों से दूरी बनाए रखें, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा कम किया जा सके। संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने नागरिकों से अपील की है कि खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल से ढकें। हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ पौष्टिक भोजन लें। पर्याप्त नींद लें एवं आराम करें। यदि बुखार, खांसी या छींक जैसे लक्षण हों तो सार्वजनिक स्थानों से दूरी बनाए रखें, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा कम किया जा सके। एडवाइजरी के अनुसार स्वाईन फ्लू से बचाव को लेकर लोगों को हाथ मिलाने अथवा अन्य संपर्क वाले अभिवादन से बचने, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने तथा बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाइयां न लेने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि स्वाइन फ्लू से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें। तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर उचित जांच एवं उपचार करवाएं। व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें और संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। बॉक्स - बीमारी से बचाव के लिए करें जरूरी उपाय छींकते और खांसते वक्त अपने मुंह और नाक को रुमाल या कपड़े से अवश्य ढकें। नियमित रूप से अपने हाथ साबुन और पानी से धोएं। आंख, नाक या मुंह को बार-बार न छूएं। भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें। फ्लू से संक्रमित लोगों से एक हाथ से अधिक की दूरी पर रहें। बुखार, खांसी और गले में खराश होने पर सार्वजनिक जगहों से दूर रहें। खूब पानी पीएं। पौष्टिक आहार लें। पर्याप्त आराम करें। जुकाम या बुखार होने पर हाथ न मिलाएं। चिकित्सक के परामर्श के बिना कोई भी दवाई न लें।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 19, 2026
जिला अनुसंधान इकाई ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
Bhiwani, Bhiwani | Aug 19, 2026
2