सोमवार को करीब 3 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय एवं जनहितकारी अभियानों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर सोनिया मीणा ने अतिक्रमण, पट्टा अभियान, डीईएएफ खातों की केवाईसी, मिशन परिवर्तन निरीक्षण तथा लंबित प्रकरणों को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए।