विकसित भारत जी राम जी योजना से बदली तस्वीर, जल संरक्षण के साथ ग्रामीण आजीविका की संकल्पना हुई साकार
सूरजपुर जिले के भैयाथान ग्राम पंचायत में योजना के तहत बारिश से पहले थान नाला की सफाई कराई गई। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ जल संरक्षण और खेतों तक पानी की पहुंच सुनिश्चित करना था।
नाले से झाड़ियां, मलबा और अन्य अवरोध हटाए जाने के बाद इस बार बारिश के दौरान जल प्रवाह पहले की अपेक्षा बेहतर रहा और आसपास के खेतों तक पानी पहुंच सका। नाले की सफाई से पानी का रास्ता सुगम हुआ, जिससे किसानों को कृषि कार्य में काफी सहूलियत मिली।
#NarendraModi #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #ViksitBharat #Sushasansarkar