इंदौर: पीएनबी सियागंज शाखा में बम की सूचना देने वाले की तलाश में पुलिस, बैंक में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
Indore, Indore | Apr 18, 2025 इंदौर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की सियागंज शाखा में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया था जब बैंक के ईमेल पर बम होने की सूचना वाला एक मेल प्राप्त हुआ। इस मेल में दो व्यक्तियों के नाम भी दर्ज थे, जिससे सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और प्रोटोकॉल के तहत बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड से बैंक शाखा की सघन जांच की गई थी।