बक्सर: स्वच्छ-गांव, स्वच्छ-जलवायु" अभियान का शुभारंभ, डीडीसी ने कहा : स्वच्छता सामाजिक दायित्व है
Buxar, Buxar | Jun 3, 2026 बक्सर जिला जल एवं स्वच्छता समिति, बक्सर द्वारा बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में 3:00 बजे अपराह्न में स्वच्छ-गांव, स्वच्छ-जलवायु" अभियान का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी, डीआरडीए निदेशक, जिला समन्वयक स्वच्छता, जिला सलाहकार सीबी एंड आईईसी, आईटीसी वाश इंस्टिट्यूट, समेत अन्य शामिल है।