बदायूं: नसबंदी के बाद महिला की हालत बिगड़ी, जिला महिला अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप
Budaun, Budaun | Jun 6, 2026 बदायूं के एक गांव निवासी एक महिला को नसबंदी कराने के लिए आशा कार्यकर्ता के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उसे सही तरीके से बेहोशी का इंजेक्शन नहीं दिया गया। जिसके कारण वह पूरी प्रक्रिया के दौरान दर्द से परेशान रही। ऑपरेशन के बाद उसे छुट्टी दे दी गई और आशा कार्यकर्ता उसे घर ले गई।