बहराइच: अहिरौरा माफी में ट्रैक्टर पलटने से दबकर किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौरा माफी में खेत ट्रैक्टर लेकर जा रहा किशोर अचानक ट्रैक्टर पलट गया। जिसे दबकर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।