लोहरदगा: जिमा चौक के पास अनियंत्रित बोलेरो ने बिजली पोल और ट्रांसफार्मर को मारी टक्कर, चालक घायल
लोहरदगा- कुडू मुख्य पथ पर जिमा चौक के समीप लोहरदगा की ओर जा रहा बोलेरो संख्या जेएच 01डीजी 5103 अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गया जिससे दो बिजली पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया है वही चालक को भी चोटें आई है। गनीमत रही कि दुर्घटना के दौरान कोई अन्य राहगीर चोटिल नह हुआ है। शुक्रवार शाम 6:00 बिजली कर्मियों ने बताया कि इस घटना की जानकारी अधिकारी दी है।