राजगढ़: राजगढ़ में कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई
राजगढ़ मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालयों में प्रवेश को बढ़ावा देने एवं अधिक से अधिक युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित “कॉलेज चलो अभियान” के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ में विद्यार्थियों हेतु प्रेरणादायी शपथ कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार के दोपहर 1:00 बजे के लगभग किया गया।